धनबाद, अप्रैल 13 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब मरीजों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ऑनलाइन फीस जमा करने की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी में जुटा है। इसके तहत पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे और अन्य सेवाओं के लिए एक केंद्रीकृत काउंटर बनाया जाएगा, जहां सभी प्रकार की फीस एक ही स्थान पर जमा होगी। अभी तक मरीजों को अलग-अलग जांच के लिए अलग-अलग काउंटर पर जाकर भुगतान करना पड़ता है। पैसे सिर्फ कैश में लिए जाते थे। इससे कई मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबी कतारें, समय की बर्बादी और भ्रम की स्थिति आम समस्या बनी रहती है। साथ ही कैश हैंडलिंग में भी परेशानी होती थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीज एक ही काउंटर से रसीद कटवाकर सभी सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस नई प्रणाली में ऑनलाइन भुगतान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.