धनबाद, अप्रैल 14 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर बड़ी तैयारी चल रही है। अस्पताल प्रबंधन ने राज्य सरकार से बेड क्षमता को बढ़ाकर 750 करने की स्वीकृति मांगी है। इस संबंध में अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया ने विभाग को पत्र भेजा है। अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य केवल 750 बेड तक सीमित नहीं है। भविष्य में इसे एक हजार बेड तक विस्तारित करने की योजना बनाई जा रही है। फिलहाल इस मेडिकल कॉलेज के लिए 570 बेड की आधिकारिक स्वीकृति है जबकि मरीजों की भीड़ और अतिरिक्त बेडों की जरूरत को देखते हुए अस्पताल 730 बेड के साथ संचालित हो रहा है। ऐसे में मानकों के अनुरूप विस्तार के लिए 270 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है। अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल को क्षेत्रीय स्तर पर एक बड़े मेडिकल हब के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके लिए...