धनबाद, जून 26 -- धनबाद, संवाददाता। मुहर्रम को लेकर शुक्रवार को धनबाद मेडिकल अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अवकाश के कारण सामान्य मरीजों का इलाज ओपीडी में नहीं किया जाएगा। हालांकि मरीजों की सुविधा को देखते हुए आपातकालीन सेवाएं पूर्व की तरह 24 घंटे संचालित होती रहेंगी। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती रहेगी ताकि गंभीर मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि नियमित जांच और परामर्श के लिए अगले कार्य दिवस में अस्पताल पहुंचें। दुर्घटना, गंभीर बीमारी और अन्य आपात स्थिति में मरीज सीधे इमरजेंसी विभाग की सेवाएं ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- आज एम्स देवघर की नियमित सेवाएं रहेंगी बंद यह भी पढ़ें- मायागंज व सदर अस्पताल की ओपीडी आज रहेगी बंद यह भी पढ़ें- अस्पता...