धनबाद, मई 22 -- धनबाद में गुरुवार को दिनभर चिलचिलाती धूप रही। लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी का एहसास होता रहा। साथ ही दिनभर लोग लू से भी बचते दिखे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 मई को धनबाद सहित आसपास के इलाकों में वज्रपात और तेज आंधी को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है। 27 मई के बीच धनबाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।मौसम यह भी पढ़ें- कल का मौसम 22 मई 2026: लू और हीट स्ट्रोक के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 की स्पीड में हवा, IMD का अपडेट विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभ...