धनबाद, मार्च 24 -- धनबाद। धनबाद जिले में सोमवार को पूरे दिन मौसम साफ और सुहाना बना रहा। सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों को बीते दिनों की बारिश और ठंड से राहत मिली। साफ मौसम के कारण बाजारों में चहल-पहल भी बढ़ी और लोग अपने दैनिक कार्यों में सामान्य रूप से जुटे नजर आए। हालांकि मौसम विभाग ने 26 मार्च से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के अनुसार जिले में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा। दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...