धनबाद, अप्रैल 22 -- विश्व प्रसिद्ध बिहार योग विद्यालय, मुंगेर के परमाचार्य एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वामी निरंजनानंद सरस्वती 25 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद धनबाद आ रहे हैं। उनके सानिध्य में 24 से 26 अप्रैल तक आईआईटी आईएसएम धनबाद परिसर में अध्यात्म में प्रवेश- स्वयं को जानो विषय पर योग शिविर लगाया जा रहा है। यह आयोजन आनंद योग धारा, धनबाद की ओर से किया जा रहा है। शिविर के तहत सुबह 7 से 9 बजे तक आईआईटी के जिमखाना ग्राउंड में योग अभ्यास सत्र होंगे। शाम 5 से 7 बजे तक पेनमैन ऑडिटोरियम में ध्यान और आत्म-चिंतन पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- एएनएम नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए मुफ्त कोचिंग कराएगी सरकार स्वामी निरंजनानंद सरस्वती प्रतिभागियों को योग, ध्यान और आंतरिक विकास के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम में प्रवेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.