धनबाद, मई 26 -- बॉलीवुड के डायरेक्टर को धनबाद की कोयला खदानें पसंद आ रही हैं। 2013 में आई बॉलीवुड की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद एक बार फिर से धनबाद में अमेजन प्राइम जैसे बड़े बैनर की वेब सीरीज की शूटिंग होने वाली है। झरिया के पूर्व विधायक स्व. सूर्यदेव सिंह पर बन रही वेब सीरीज की शूटिंग अक्तूबर के पहले हफ्ते से झरिया और आसपास के क्षेत्रों में शुरू होगी। शूटिंग के लिए सूर्यदेव सिंह की भूमिका निभा रहे बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और डायरेक्टर अभिषेक चौबे धनबाद आएंगे। लगभग 50 दिनों की शूटिंग धनबाद में होने वाली है। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की कंपनी एक्सल इंटरटेनमेन्ट, संजय दत्त की थर्ड डाइमेंशन मोशन पिक्चर्स और अमेजन प्राइम मिलकर यह वेब सीरीज बना रही है। वेब सीरीज को लेकर पिछले एक हफ्ते से मुंबई से आई टीम स्थानीय कलाकारों का ऑडिशन ल...