धनबाद, सितम्बर 28 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। 45वें राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर में धनबाद में होना तय हुआ है। इस संबंध में रविवार को संजीवनी योग सेंटर धनबाद में बैठक की गई। यह चैंपियनशिप 27 से 29 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्य संघ के सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में पूरे भारत के 32 संबद्ध राज्य इकाइयों से लगभग 900 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। यह न केवल प्रतियोगिता के इतिहास में रिकॉर्ड स्तर की भागीदारी है, बल्कि झारखंड में योगासन के बढ़ते प्रभाव एवं लोकप्रियता का भी प्रमाण है। बैठक में राज्य संघ के संरक्षक के रूप में अदनान कुदुसी (स्टेशन मास्टर, धनबाद) को नामित किया गया। बैठक में मुख्यरूप से मिल्टन पार्थसारथी (प्रशासनिक सचिव), अजय कुमार (तकनीकी सचिव), किशेंद्र कौशिक, आलोक कुमार, कुसुम महतो, कविता कुमा...