धनबाद, मई 30 -- धनबाद, संवाददाता । धनबाद जिले में पशुपालन को बढ़ावा देने और अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित सूकर विकास योजना के पहले चरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। योजना के तहत जिले के 38 अनुसूचित जाति लाभार्थियों के बीच उन्नत नस्ल के सूकरों का वितरण किया गया। पशुपालन विभाग की ओर से प्रत्येक लाभार्थी को दो मादा और एक नर सूकर प्रदान किया गया। इस प्रकार कुल 114 सूकरों का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- लाभुकों के बीच 12 यूनिट बकरियों का वितरणयोजना का उद्देश्य विभाग का मानना है कि उन्नत नस्ल के सूकरों के पालन से लाभार्थियों की आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। सूकर वितरण कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को केवल पशु ही नहीं दिए गए, बल्कि उन्हें वैज्...