धनबाद, अप्रैल 5 -- झारखंड के धनबाद जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां गैस कटर का सिलेंडर फटने से 3 लोगों की मौत हो गई और इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के वक्त घटनास्थल पर 8-10 लोग मौजूद थे। ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।पूरे इलाके में गैस फैलने से दहशत यह घटना धनबाद जिले के मुनीडीह इलाके में हुई। घटना में 3 लोगों की मौत के बाद तेजी से गैस फैलने लगी। गैस की वजह से लोगों को सांस लेने में भी समस्या होने लगी। सांस लेने की समस्या को देखते हुए 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका इलाज चल रहा है।इलाज के दौरान 2 की मौत घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इला...