धनबाद, मई 3 -- झारखंड के धनबाद में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर में भाजपा नेता अमृत कुमार दास की हत्या कर दी गई। उनकी हत्या पहली पत्नी माया देवी और साला हेमंत कुमार दास ने पीट-पीटकर की है। 50 साल के अमृत भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला महामंत्री और बीस सूत्री के पूर्व सदस्य थे। उनकी मां बसंती देवी के आवेदन पर गोविंदपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पहली पत्नी माया देवी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पहली पत्नी को गिरफ्तार करने के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी है।दूसरी पत्नी के साथ गया था शॉपिंग करने मां ने आवेदन में पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात अमृत ने अपनी दूसरी पत्नी छाया देवी के साथ शॉपिंग की थी। इससे आक्रोशित पहली पत्नी माया...