धनबाद, मार्च 23 -- धनबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धनबाद जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि धनबाद में कुछ दिनों से बिजली व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। धनबाद एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, जहां कोयला, सीमेंट, के साथ-साथ कई वैसे उद्योग हैं, जो केवल बिजली पर ही निर्भर हैं। पिछले 15 दिनों से औद्योगिक क्षेत्र में 8-9 घंटे तक बिजली लगातार कटी रहती है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि धनबाद की स्थिति क्या है, जबकि अभी गर्मी आनी बाकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि खासकर धनबाद में बिजली की लचर व्यवस्था को अविलंब सुधार करने का निर्देश दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...