धनबाद में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17 तक बारिश के आसार
धनबाद, मई 13 -- धनबाद, संवाददाता। जिले में मंगलवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास होता रहा। धनबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 13 मई से 17 मई तक जिले में आंशिक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से 15 और 16 मई को धनबाद सहित आसपास के कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- ओरेंज अलर्ट के बीच दिन भर तेज धूप अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि बीच-बीच में बारिश और तेज हवा से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.