धनबाद में फिर धंसी जमीन, 10 घर जमींदोज; जमीन में समा गए 4 दो मंजिला मकान
धनबाद, अगस्त 8 -- धनबाद के कतरास क्षेत्र के छाताबाद इलाके में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे भू-धंसान में करीब 10 घर जमींदोज (ध्वस्त) हो गए। इनमें चार दोमंजिले मकान जमीन में समा गए। स्थानीय निवासी मो सज्जाद के घर के आठ लोग घर के अंदर ही फंस गए थे, जिन्हें मशक्कत के बाद सीढ़ी लगाकर सुरक्षित निकाला गया। बताया जा रहा है कि यहां करीब 20 फीट तक जमीन धंसी है। मुस्लिम बहुल इस मोहल्ले में घटना के समय कई लोग घरों के अंदर मौजूद थे। अचानक धमाके जैसी आवाज के साथ जमीन हिलते ही लोग जान बचाने के बाहर भागने लगे। हादसे के वक्त सज्जाद के घर की महिला हुसैना बानो सो रही थीं, तभी दीवार उनके ऊपर आ गिरी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक सत्काम आनंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भू-धंसान का मुख्य कारण अवैध खनन सामने आ रहा है। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.