धनबाद, मई 15 -- डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में डीडीसी सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव तथा एसडीओ लोकेश बारंगे ने गुरुवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के वरीय प्रबंधन के साथ बैठक कर पेट्रोल पंपों पर ईंधन सप्लाई की वास्तविक स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। डीसी बैठक में ऑनलाइन जुड़े थे। पेट्रोलियम कंपनियों से जब पूछा गया कि बुधवार को अचानक सभी पेट्रोल पंप पर वाहनों की अत्यधिक भीड़ होने का क्या कारण था, तब कंपनियों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में कोई कमी नहीं है। गुरुवार सुबह से सभी पंप पर ईंधन की आपूर्ति जारी है। बुधवार को अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर अचानक वाहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। घबराहट में लोग अपने वाहनों में...