धनबाद, सितम्बर 9 -- धनबाद साइकिलिंग खिलाड़ियों के लिए दो राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आगामी 15 व 16 सितंबर को राज्यस्तरीय अस्मिता साइकिलिंग, 17 व 18 को 13वीं राज्यस्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न जिलों से लगभग 300 साइकिलिस्ट एवं 50 तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे। प्रतियोगिता गोल बिल्डिंग से मेमको मोड़ तक होगी। आयोजन के लिए भारतीय साइकिलिंग संघ एवं झारखंड साइकलिंग संघ ने हरी झंडी दे दी है। मंगलवार को खेलो इंडिया राज्यस्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता एवं 13वीं साइकिलिंग राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई एवं समिति गठित की गई। धनंजय प्रसाद महतो को आयोजन सचिव बनाया गया। अघनु रवानी को सह आयोजन सचिव के रूप में नियुक्त गया। खान-पान समिति क...