धनबाद, मई 15 -- धनबाद में वैकल्पिक और पर्यावरण अनुकूल ईंधन की दिशा में एक नया कदम बढ़ाया गया है। शहर में पहली बार हाइड्रोजन मिश्रित सीएनजी यानी एच-सीएनजी ईंधन से चलने वाले वाहन का रजिस्ट्रेशन किया गया है। यह प्रयोग प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिले में सीएनजी बस में (एच-सीएनजी) किट लगाकर प्रयोग किया गया। सीएनजी में 20 प्रतिशत हाइड्रोजन का मिश्रण

एच-सीएनजी ईंधन के लाभ एच-सीएनजी ईंधन में सामान्य सीएनजी के साथ लगभग 18 से 20 प्रतिशत हाइड्रोजन गैस मिलाई जाती है। धनबाद में सीएनजी में 20 प्रतिशत हाइड्रोजन का मिश्रण वाले किट के साथ प्रयोग किया गया। इस मिश्रण से वाहन का इंजन अधिक स्वच्छ तरीके से कार्य करता है और प्रदूषणकारी गैसों का उत्सर्जन कम होता है। धनबाद में सीएनजी बस में वि...