धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद में एक बार फिर ठंड धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने से ठंड से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब उत्तर भारत में हो रही बारिश का असर धनबाद तक पहुंच रहा है। जिले में दो फरवरी से तीन दिन तक हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। धनबाद में गुरुवार की सुबह से धूप निकली थी। शाम में ठंडी हवाएं लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास करा रही थीं। धनबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में धनबाद से सटे कुछ इलाके में बारिश होने की संभावना है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.