धनबाद, मार्च 29 -- धनबाद में दिनभर मौसम ने लोगों को खूब परेशान किया। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर के समय तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्म हवाओं ने स्थिति और कठिन बना दी। सड़क पर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए छांव की तलाश करते नजर आए। हालांकि शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और तेज हवाएं चलने लगीं। अचानक चली ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई जगहों पर धूल भरी आंधी जैसी स्थिति भी देखने को मिली, जिससे कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज हवाओं के कारण पेड़ों की डालियां हिलती रहीं और वातावरण में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में इसी तरह बदलाव जारी रह सकता है। शाम के समय तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे दिन की गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.