धनबाद में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे दो मजदूरों की मौत
धनबाद, जुलाई 24 -- धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र की सदरियाडीह बस्ती में गुरुवार की सुबह सहदेव महतो के नवनिर्मित सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंधारी बस्ती निवासी 48 वर्षीय दिलीप महतो और सदरियाडीह निवासी 33 वर्षीय राजेश महतो के रूप में हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस भर जाने से दोनों की मौत हुई। करीब 10 फीट गहरे इस टैंक के आसपास जमीन के नीचे आग होने और गैस रिसाव की आशंका जताई जा रही है।अंदर पहुंचते ही बेहोश होकर गिर पड़े जानकारी के अनुसार करीब एक माह पूर्व बने सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने दिलीप महतो पहले टैंक में उतरे, लेकिन अंदर पहुंचते ही बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए राजेश महतो भी टैंक में उतरे, लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर अचेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.