धनबाद, मई 31 -- जिले में भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, जिससे आनेवाले दिनों में जल संकट की आशंका बढ़ गई है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार धनबाद का औसत भूजल स्तर पिछले वर्ष के 62 फीट की तुलना में बढ़कर 66 फीट की गहराई पर पहुंच गया है। बाघमारा प्रखंड क्षेत्र की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है। यहां जलस्तर 64 फीट तक पहुंच गया है जबकि एक साल पहले 49 फीट पर पानी था।

जलस्तर की स्थिति पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि जिले में तोपचांची, टुंडी, पूर्वी टूंडी सहित अन्य प्रखंडों में जलस्तर हर साल तेजी से नीचे जा रहा है। समय रहते अगर सतर्क नहीं हुए तो आने वाले दिनों में घोर पानी संकट का सामना करना पड़ेगा।

बलियापुर का जलस्तर बलियापुर में सामान्य बाकी अन्य प्रखंड में नीचे जा रहा जलस्तर रिपोर्ट के मुताबि...