धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद में सोमवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। देर रात तक हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई निचले इलाकों में पानी घरों और दुकानों के बाहर तक पहुंच गया। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। शहर के बैंक मोड़, हीरापुर, सरायढेला, पुलिस लाइन, धैया सहित कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बन गई। अचानक हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं बाजार और सड़कों पर चल रहे लोगों को भीगना पड़ा। शाम के समय ऑफिस और बाजार से लौट रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं आठ लेन सड़क पर गोल बिल्डिंग से बिनोद बिहारी चौक तक जगह-जगह पानी भर गया।आठ लेन सड़क पर जमा पानी : गोल बिल्डिंग-मेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.