धनबाद में गर्मी ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड, 47 डिग्री पहुंचा तापमान
धनबाद, मई 26 -- धनबाद में सोमवार को भीषण गर्मी ने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले पांच साल में सर्वाधिक है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले वर्ष 2022 में 45 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान पहुंचा था। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह से ही आसमान से आग बरसती रही और दोपहर होते-होते सड़कें सुनसान नजर आने लगीं। भीषण गर्मी और लू के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही काफी कम देखी गई। दोपहर के समय मुख्य बाजार बैंक मोड़, सरायढेला, हीरापुर और अन्य व्यस्त इलाकों में भीड़ काफी कम रही। गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण लोग जरूरी काम होने पर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.