धनबाद में खौफनाक वारदात, बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; झाड़ियों में मिला शव
धनबाद, जून 14 -- झारखंड के धनबाद में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के महुदा थाना क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल महुदा से कुलटांड़ बस्ती जाने वाले मार्ग पर शनिवार को सड़क किनारे झाड़ियों के बीच एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक का गला आधा रेता हुआ था, जिससे प्रथमदृष्टया मामला जघन्य हत्या का प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर महुदा थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।झाड़ियों में मिला शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान तारगा पंचायत के भुरूंगिया बस्ती निवासी हलीम शेख (63 साल) के रूप में हुई है। वे महुदा बाजार स्थित एक बक्सा दुकान में काम करते थे। परिजनों के अनुसार हलीम शेख दोपहर लगभग 12 बजे अपने घर से निकले थे, जिसके बाद दोपहर 3 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.