धनबाद, मई 14 -- धनबाद की एफसीआई सिंदरी प्रबंधन ने पीपी कोर्ट के बेदखली आदेश के तहत मनोहरटांड के कुल 746 और एसएल टू के कुल 200 अनधिकृत आवासों को शीघ्र खाली करने का नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर बेदखली आदेश के तहत सभी आवासों को खाली करवा दिया जाएगा। नोटिस में उल्लेखहै कि आवासों को खाली कराने की प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी।क्यों खाली करवाए जा रहे घर एफसीआई सिंदरी के प्रशासनिक एवं वित्तीय सलाहकार देवदास अधिकारी ने बताया कि मनोहरटांड में कुल 746 आवास हैं। इनमें मात्र 376 आवास रहने लायक हैं, जिनमें अनधिकृत तौर पर लोग रहते हैं। शेष आवास खंडहर बन चुके हैं। जबकि एसएल टू में 200 आवास हैं, इनमें से 137 आवासों में लोग रहते हैं और शेष आवास टूटे हुए हैं। देवदास अधिकारी ने बताया कि प्रबंधन इन आवासों को खाली करवाकर इन पर ड...