धनबाद, मार्च 26 -- धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तेज हवाओं के कारण पेड़ों की डालियां टूटने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई गई है। ऐसे में विभाग ने लोगों से खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की अपील की है।मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय दबाव प्रणाली के कारण हो रहा है, जिसका असर 31 मार्च तक बना रहेगा। इस दौरान रुक-रुककर बारिश होती रहेगी,...