रांची, अगस्त 21 -- जंतर-मंतर आंदोलन से लेकर बिहार-झारखंड के आंदोलन में रहे चर्चित चेहरे होंगे शामिल प्रतियोगी परीक्षाओं की धांधली की त्वरित जांच कर अभ्यर्थियों को न्याय दे सरकार: आइसा

प्रतियोगी परीक्षाओं की धांधली पर विचार रांची, विशेष संवाददाता। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और इंकलाबी नौजवान सभा (आवाईए) ने प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली की त्वरित जांच और अभ्यर्थियों को न्याय देने की मांग राज्य सरकार से की है। शुक्रवार को महेंद्र सिंह भवन, मेन रोड में आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ ने कहा कि 24 अगस्त को धनबाद में छात्र-युवा संसद आयोजित की जा रही है। इस संसद में जंतर-मंतर आंदोलन से लेकर बिहार और झारखंड के आंदोलन में रहे चर्चित चेहरे शामिल होंगे। यहां छात्रों-नौजवानों के साथ पेपर लीक, धांधली, भ्रष्टाचार, रोजगार और शिक्षा के मुद्दो...