धनबाद, अप्रैल 8 -- धनबाद और आसपास के इलाकों में मंगलवार की दोपहर मौसम ने फिर करवट ली। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ की डालियां टूटकर गिर गईं, वहीं बारिश के चलते शहर के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बन गई। हालांकि गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया जबकि देर शाम तक आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश होती रही। मंगलवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की ओर से धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्ता...