धनबाद, जून 5 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में कुछ दिनों से एक बार फिर उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार को दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ी हुई नमी के कारण उमस का असर अधिक महसूस किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार 9 जून तक धनबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- जिले में उमस के बीच दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश, कई सड़कों पर हुआ जलजमाव इस दौरान कई स्थानों पर गर्जन, वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का यह भी क...