धनबाद, दिसम्बर 28 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद में रात के साथ अब ठंड ने दिन में भी कंपकंपना शुरू कर दिया है। सुबह देर तक कोहरा छाने से दिन के 11 बजे के बाद तक ठंड का एहसास हो रहा है। दोपहर में धूप खिलने पर भी बर्फीली हवाएं चुभ रही हैं। शाम ढलते ही शीतलहर सा एहसास हो रहा है। जैसे-जैसे रात बढ़ रही है, कनकनी भी बढ़ती जा रही है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पहुंच गया है। धनबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ठिठुराने वाली ठंड के बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में और दो डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है। हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे म...