धनबाद, मार्च 25 -- धनबाद से मुंबई के बीच स्थायी ट्रेन पर रेलवे बोर्ड की मुहर लग गई। भोपाल में सात से नौ जनवरी तक हुई टाइम टेबल कमेटी की बैठक में धनबाद से लोक मान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) के लिए नई ट्रेन चलाने पर सहमति बनी थी। टाइम टेबल कमेटी के फैसले को बोर्ड ने हरी झंडी दे दी। जल्द पूर्व मध्य रेलवे से नई ट्रेन चलाने की तिथि की घोषणा की जाएगी। यात्रियों की मांग पर पिछले साल धनबाद से एलटीटी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। स्पेशल ट्रेन की लोकप्रियता को देखते हुए रेलवे ने इस रूट पर नई ट्रेन को मंजूरी दी। ट्रेन कतरास, चंद्रपुरा के आगे सीआईसी सेक्शन होकर चलेगी। अब धनबादवासियों को ट्रेन के उद्घाटन तिथि का इंतजार है।नई ट्रेन का नंबर भी तय हो गया है। 13379 धनबाद-एलटीटी हर सोमवार को रात 11 बजे धनबाद से खुलेगी। यह ट्रेन बुधवार को दोपहर 1.4...