कोडरमा, सितम्बर 20 -- कोडरमा। कोडरमा समेत विभिन्न स्टेशनों पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में सघन जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट, उचित यात्रा प्राधिकार के बिना सफर करने तथा बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले 456 यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से कुल 3,35,580 रुपये जुर्माना वसूला गया। जांच के बाद यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट और यात्रा प्राधिकार के साथ ही सफर करने की हिदायत दी गई।अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ भी देखी गई। धनबाद मंडल की ओर से बताया गया कि टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि प्लेटफॉर्म में प्रवेश करने और ट्रेन में यात्रा के दौरान उचित टिकट अपने पास रखें। साथ ही...