चंदौली, फरवरी 19 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाताा। रेलवे बाकले खेल मैदान पर बुधवार को पीडीडीयू मंडल की ओर से आयोजित पूर्व मध्य रेल अंतर-मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोनपुर मंडल एवं धनबाद मंडल के बीच मैच संपन्न हुआ। इसमें धनबाद मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। टॉस जीतकर धनबाद मंडल की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सोनपुर मंडल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 09 विकेट गंवाकर 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद मंडल की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर 5 गेंद में मात्र 2 विकेट खोकर 131 रन बनाए तथा 8 विकेट शेष रहते विजय प्राप्त की। धनबाद मंडल के मनीष वर्धन ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्ले से 64 रनों की नाबाद पारी खेली । उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह अ...