धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क पर करकेंद में हाइवा में लगी आग
धनबाद, जुलाई 1 -- धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क पर पुटकी थाना क्षेत्र के करकेंद स्थित नेहरू पार्क के सामने सोमवार की आधी रात को कोयला लदे एक हाइवा में अचानक आग लग गई। चालक ने किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार हाइवा पर करीब 35 टन कोयला लदा हुआ था। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि वाहन में लदा कोयला चोरी का था, जिसे लोयाबाद थाना क्षेत्र के सेंदरा-बांसजोड़ा इलाके से लोड किया गया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और पौ फटने से पहले ही हाइवा में लदे अधिकांश कोयले को दूसरे ट्रक में लोड कर वहां से हटा दिया। सुबह तक सड़क से लगभग पूरा कोयला उठा लिया गया था। मौके पर केवल कोयले की धूल और कुछ अवशेष ही दिखाई दिए। सूचना मिलने पर रिकवरी वैन की मदद से क्षतिग्रस्त हाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.