रांची, अप्रैल 15 -- झारखंड के धनबाद जिले के व्यस्ततम धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना क्षेत्र के समीप बुधवार को NH18 सड़क अचानक धंस जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क करीब दो फीट तक धंस गई, वहीं कई स्थानों पर लंबी-लंबी दरारें भी उभर आईं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और स्थिति को लेकर चिंता जताई। यह मार्ग धनबाद को बोकारो और रांची से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है, जिस पर से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में अचानक सड़क धंसने की घटना ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.