रांची, जनवरी 5 -- रांची, संवाददाता। धनबाद पॉलिटेक्निक एवं माइनिंग इंस्टिट्यूट, धनबाद के आदिवासी अभियंताओं का भव्य मिलन सह रियूनियन समारोह रिक्रिएशन क्लब, गांधीनगर में रविवार को आयोजित किया गया। इस महाजुटान में विभिन्न बैच के 450 से 500 अभियंता व उनके परिवारजन शामिल हुए। समारोह में बच्चों, युवाओं और बड़ों के लिए अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए लगाए गए झूले कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। आयोजन को सफल बनाने में मनीष कुजूर, मुकेश एक्का, अशोक भगत, दीपकरण पहान, जैकेश्वर सिंह, विजय लकड़ा, सुधीर करमाली सहित कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...