धनबाद, मई 5 -- धनबाद। धनबाद पुलिस अब ड्रोन चलाने के लिए दूसरे पर निर्भर नहीं रहेगी। पुलिस अफसर और जवान अब खुद ड्रोन के जरिए कानून-व्यवस्था को सशक्त करेगा। ड्रोन की मदद से पुलिस से आपात स्थितियों में बेहतर तरीके से निपटेगी। सोमवार को पुलिस लाइन में तीन दिवसीय ड्रोन वर्कशॉप की शुरुआत हुई। कार्यशाला में पुलिस अफसर व जवान को ड्रोन संचालन की ट्रेनिंग दी जा रही है। पुलिस अफसरों को भीड़ प्रबंधन, सतत निगरानी, क्षेत्रीय सर्वेक्षण और आपात स्थितियों से बेहतर तरीके से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ड्रोन प्रशिक्षण कार्यशाला ड्रोन ट्रेनिंग वर्कशॉप का शुभारंभ करने पहुंचने एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बदलते समय के साथ पुलिसिंग के तरीकों में भी तेजी से बदलाव जरूरी है। ड्रोन तकनीक इस दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है, जो पुलिस को आसमान से निगरानी की...