धनबाद, अक्टूबर 16 -- धनबाद में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन 'साइबर शील्ड' के तहत पुलिस ने टुंडी के संग्रामडीह के भालपहाड़ी गांव में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार की आधी रात को आधा दर्जन थानों की पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर पांच शातिर साइबर अपराधियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में तीन भालपहाड़ी, देवघर व कोडरमा के एक-एक युवक शामिल हैं।चारों तरफ से घेर लिया था गांव भालपहाड़ी गांव में कई साइबर ठगों के छिपे होने की सूचना मिलने पर एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में 17 पुलिस अफसरों और 80 महिला-पुरुष जवानों की विशेष टीम बनाई गई। इसके बाद निरसा एसडीपीओ लिलेश्वर महतो की अगुवाई में टीम ने बुधवार की रात गांव को चारों तरफ से घेरकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- ...