लखीसराय, मई 6 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। धनबाद से पटना जाने वाली ट्रेन की स्लीपर बोगियों की स्थिति इन दिनों बेहद खराब हो गई है। यात्रियों का आरोप है कि रिजर्वेशन कराने के बावजूद उन्हें अपनी सीट तक नहीं मिल पा रही है। ट्रेन की बोगियां यात्रियों से खचाखच भरी हुई हैं और सामान्य से कहीं अधिक भीड़ देखी जा रही है। जबकि इतनी गर्मी में लोग ट्रेन में रिजर्वेशन करा कर यात्रा करते हैं ताकि परेशानी बचे रहें लेकिन खचाखच भीड़ में गर्मी से भी लोग परेशान रहते हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक कर रखा है, उन्हें भी ट्रेन में चढ़ने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। बुधवार को भी यही स्थिति देखने को मिली, जब कई यात्रियों को अपने परिवार और छोटे बच्चों के साथ ट्रेन में चढ़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- धनबाद-पट...