धनबाद-दिल्ली स्पेशल को नियमित करने की उठाई मांग
धनबाद, जुलाई 14 -- धनबाद। झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन (जेआरयूए) ने आमजन की सुविधाओं को देखते हुए धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन को नियमित करने और इसका विस्तार श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक करने की मांग उठाई। सदस्यों ने सोमवार को एक्स पर अभियान चलाया। इससे पहले हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। 10 जुलाई को धनबाद-दिल्ली स्पेशल ने अंतिम फेरा लगाया। फेरा नहीं बढ़ने के कारण ट्रेन बंद कर दी गई। रविवार को धनबाद से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन भी फेरा नहीं बढ़ने के कारण बंद हो गई। धनबाद से दिल्ली के लिए वर्तमान में कोई स्थायी ट्रेन नहीं है। संगठन और यात्रियों की मांग है कि स्पेशल ट्रेन को स्थायी और सुपरफास्ट सेवा में बदला जाए। यह भी पढ़ें- Munger News: विश्व श्रावणी मेला को लेकर 2 अगस्त से दानापुर-साहिबगंज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.