धनबाद, दिसम्बर 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद से दिल्ली और धनबाद से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को आखिर दोनों ओर से रद्द कर ही दिया गया। आठ दिसंबर को दोनों ट्रेनों को 10-10 ट्रिप चलाने की घोषणा हुई थी। कोहरे की आड़ में दो ट्रिप चलने के बाद दोनों ट्रेनों के सभी फेरे रद्द कर दिए गए। इससे पहले दोनों ट्रेनों की डाउन में बुकिंग ही शुरू नहीं की गई थी। दोनों स्पेशल ट्रेनें बिना बुकिंग के खाली-खाली दौड़ीं। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। -- सियालदह राजधानी साढ़े नौ घंटे पहुंची लेट कोहरे के कारण शनिवार को सियालदह राजधानी एक्सप्रेस डाउन में 9 घंटे 18 मिनट की देरी से धनबाद पहुंची। ट्रेन सुबह 6.18 बजे के बदले दोपहर 3.36 बजे यहां पहुंची। अप में देरी से पहुंचने के कारण शनिवार को नई द...