धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) धनबाद शाखा की ओर से शुक्रवार को धनबाद चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग (डीसीएपीएल) का शुभारंभ हुआ। आठ मार्च तक टाटा क्रिकेट ग्राउंड जामाडोबा में आयोजन होगा। मुख्य अतिथि टाटा स्टील के राजीव दत्ता ने डीसीएपीएल का शुभारंभ किया। क्रिकेट लीग में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों के खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह व जोश देखने को मिल रहा है। सीए समुदाय के बीच आपसी सहयोग, खेल भावना व व्यावसायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजित किया जा रहा है। सफल संचालन में चेयरमैन सीए मुकेश कुमार अग्रवाल, वाइस चेयरमैन सीए पंकज कुमार सिंह, सचिव सीए पंकज खरकिया, कोषाध्यक्ष सीए निखिल अग्रवाल, वीरेंद्र शर्मा, सीए शशांक शेखर जायसवाल ...