धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल 24 से 12 जुलाई तक चलेगी
धनबाद, मई 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर रेलवे ने एक बार फिर से धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। धनबाद से स्पेशल ट्रेन 24 मई से 12 जुलाई के बीच हर रविवार और गुरुवार तथा चंडीगढ़ से ट्रेन 26 मई से 14 जुलाई के बीच हर मंगलवार और शनिवार को चलेगी। यह भी पढ़ें- रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस का टाइम टेबल जारीबुकिंग विवरण गुरुवार से बुकिंग शुरू हो सकती है। धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल धनबाद से रात 11.45 बजे खुलेगी। ट्रेन रात 12.10 बजे गोमो रुकते हुए सुबह 7.45 बजे वाराणसी, दोपहर 1.55 बजे लखनऊ, अगले दिन रात 11 बजे दिल्ली और सुबह 4.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल चंडीगढ़ से सुबह 5.40 बजे रवाना होगी। ट्रेन सुबह 10.15 बजे दिल्ली, अगले दिन सुबह 5.58 बजे गोमो और सुबह 11 बजे धनबाद पहुंचेगी। ट्रेन में 10 स्लीपर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.