धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। गोविंदपुर जाम से मुक्ति को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। गोविंदपुर से धनबाद जाने वाले मोड़ पर वाहनों के सीधे प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। नई व्यवस्था के तहत अब रंगडीह मोड़ से डायवर्ट करने, धनबाद मोड़ के पास बने कट को बंद कर वेडलॉक होटल के पास बने अंडरपास से वाहनों को मोड़ा जाएगा। सर्विस लेन और मेन रोड के बीच बने डिवाइडर को हटाकर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता डीसी आदित्य रंजन ने की। मौके पर मुख्य रूप से गोविंदपुर को जाम मुक्त रखने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद एनएचएआई ने सुझाव दिया कि जब तक गोविंदपुर में एलिवेटेड फ्लाईओवर का काम चल रहा है, तबतक भारी वाहनों के मार्ग में परिवर्तन करने से गोविंदपुर में ...