धनबाद, फरवरी 28 -- धनबाद। धनबाद-गोरखपुर स्पेशल के तीन फेरे बढ़ा दिए गए। पूर्व में रेलवे ने 03677 धनबाद-गोरखपुर स्पेशल को सिर्फ नौ मार्च को दोनों ओर से चलाने की घोषणा की थी। अब यह ट्रेन 16, 23 और 30 मार्च को भी चलेगी। 03678 गोरखपुर-धनबाद स्पेशल भी नौ मार्च के बाद 16, 23 और 30 मार्च को भी चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...