धनबाद, फरवरी 15 -- धनबाद, वरीय संवाददाता धनबाद क्लब में शनिवार वैलेंटाइन नाइट बड़े ही उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर न सिर्फ कपल्स बल्कि पूरे परिवार के साथ बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य शामिल हुए। वैलेंटाइन उत्सव के लिए धनबाद क्लब को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के अध्यक्ष एवं डीसी आदित्य रंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका, उपाध्यक्ष रूपेश बंसल, सचिव अतुल डोकानिया, संयुक्त सचिव रवि भुवानिया, कोषाध्यक्ष विशाल कक्कड़ एवं निदेशक कमल चौधरी, सिद्धांत शाहबादी, पंकज गोयल, आलोक अग्रवाल और विवेक अग्रवाल भी शामिल हुए। लाइव संगीत एवं बैंड परफॉर्मेंस पर झूमे लोग वैलेंटाइन नाइट पर मधुर धुनों और रोमांटिक गीतों ने पूरे वातावरण को प्रेममय बना दिया। कपल्स ने डांस फ्लोर एक एक से बढ़कर एक...