धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, मुकेश सिंह। बीसीसीएल धनबाद में बेहतर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है। बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने हिन्दुस्तान से बातचीत में यह संकेत दिया। उन्होंने कहा कि सेंट्रल अस्पताल को तो और बेहतर करने की योजना पर काम कर ही रहे हैं। इसके इतर धनबाद में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की कमी दूर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अलग भवन से लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए काम शुरू कर चुके हैं। जल्द ही सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की घोषणा भी करेंगे। सीएमडी ने कहा कि बीसीसीएल से काफी कर्मियों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया जाता है। दूसरी तरफ धनबादवासी भी बेहतर इलाज के लिए हर दिन बाहर जाते हैं। धनबाद में ही विशेषज्ञ चिकित्सक एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं (...