धनबाद, जून 25 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्यभर में 29 वरीय अस्पताल प्रबंधकों की अनुबंध पर नियुक्ति की। इनमें तीन को धनबाद में पदस्थापित किया गया है। आदेश के अनुसार डॉ अनुपमा वर्मा और डॉ निशांत कुमार कुणाल को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पदस्थापित किया गया है। वहीं डॉ सतीश कुमार सुमन को धनबाद सदर अस्पताल में पदस्थापित किया गया है। विभाग ने अन्य नियुक्त वरीय अस्पताल प्रबंधकों को राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और सदर अस्पतालों में तैनात किया है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और अस्पताल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...