धनबाद, जून 30 -- धनबाद कोलियरी कामगार यूनियन के समर्थकों ने सोमवार को 12वें वेतन समझौता लागू करने की मांग को लेकर कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह परियोजना वर्कशाप के समीप गेट मीटिंग की। इस दौरान यूनियन समर्थकों ने नारेबाजी भी की। केंद्रीय अध्यक्ष मुरारी तांती ने कहा कि गेट मीटिंग के माध्यम से कर्मियों को जगाया जा रहा है। 12 वें वेतन समझौता लागू होने से कर्मियों को काफी लाभ मिलेगा। अगर समय रहते वेतन समझौता लागू नहीं किया गया तो नकी यूनियन मुख्यालय में आंदोलन को बाध्य होगी। मौके पर केंद्रीय महामंत्री उमेश सिंह, मंतोष तिवारी, राघवेंद्र नारायण पांडेय, राजेश मंडल, कृष्ण प्रधान, अमरेश चौधरी, राजू मंडल, रामदेव प्रसाद सुमन, रंजीत महतो, सुरेश नोनिया, दिलीप सिंह, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- धकोकसं ने बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय पर किया ...