रांची, मार्च 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। धनबाद-कोयंबटूर (पोत्तनूर) अमृत भारत एक्सप्रेस में रांची वालों को मात्र 20 सीटों का ही कोटा दिया गया है। इसको लेकर दक्षिण-पूर्व रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अरुण जोशी ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र भेजा। पत्र में कहा कि वर्तमान में इस ट्रेन में रांची से कोयंबटूर तक 20 सीटों का कोटा निर्धारित है। इस कारण यात्रियों को जनरल वेटिंग लिस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है। इससे रांची आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में काफी कठिनाई होगी। सम्मानित होंगे आरपीएफ सब इंस्पेक्टर : सांसदरांची। संसद भवन में सोमवार को रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में उन्होंने शनिवार को रांची स्टेशन में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से रेलमंत्री को ...